सरायपाली : मेरे दोस्त के साथ मारपीट किया है कहकर मारपीट मामला दर्ज

सरायपाली. आरक्षी केन्द्र में भुवनेश्वर जायसवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नंबर 09 झिलमिला सरायपाली में रहता है , जायका आटोमोबाइल में काम करता है । दिनांक 12 सितंबर को रात्रि लगभग 08 बजे वह ड्यूटी से घर आते समय पण्डा पान दुकान के पास फास्ट फूड दुकान में एगरोल खाने के लिए रूका था कि उसी समय समारू का नाती जिसका नाम वह अभी नहीं जानता है और उसका एक साथी आये और बोले कि तू मई महिने में मेरे दोस्त के साथ मारपीट किया है कहकर अश्लील गाली देकर जान से मार दूंगा कहकर समारू के नाती ने अपने हाथ में पहने कड़ा से उनके सिर में मारकर चोट पहुंचाया और उसका साथी हाथ मुक्का से साथ मारपीट किया जिससे उनके सिर में , नाक में और बायें आंख के ऊपर चोट आकर खून निकला है। तब वह वहां से भागकर अपने आपको बचाया है घटना को फास्ट फूड ठेला वाला कमलेश देखा है। पुलिस ने प्रार्थी कि शिकायत पर 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























