छत्तीसगढ़

ऑयल इंडिया लिमिटेड में निकली वैकेंसी

ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बढ़िया अवसर है. इसके लिए ऑयल इंडिया ने पब्लिक हेल्थ असिस्टेंट के पद पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है. जिस किसी भी उम्मीदवार के पास इन पदों से संबंधित योग्यता हैं, वे ऑयल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

ऑयल इंडिया के इस भर्ती के लिए अगर आप आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो 3 सितंबर तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत पब्लिक हेल्थ असिस्टेंट के पदों पर बहाली होगी. जो भी उम्मीदवार ऑयल इंडिया में काम करने के इच्छुक हैं, वे आवेदन करने से पहले दिए गए बातों को गौर से पढ़ें.
ऑयल इंडिया में नौकरी पाने की क्या है आयु सीमाऑयल इंडिया भर्ती 2024 के लिए अप्लाई करने का मन बना रहे उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. तभी वे आवेदन करने के योग्य माने जाएंगे.

ऑयल इंडिया में कौन कर सकता है आवेदनउम्मीदवारों को किसी भी सरकारी संस्थान/बोर्ड से साइंस स्ट्रीम में कक्षा 12वीं पास होना चाहिए. साथ ही उम्मीदवारों के पास कम से कम 06 महीने की अवधि का कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट होना चाहिए और उन्हें MS Word, MS Excel, MS Point आदि से पूरी तरह परिचित होना चाहिए.
ऑयल इंडिया में ऐसे मिलती है नौकरीऑयल इंडिया के इस भर्ती के लिए जो भी अप्लाई कर रहे हैं, उनका चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी. चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को कोई TA/DA नहीं मिलेगा.यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंकOIL India Recruitment 2024 NotificationOIL India Recruitment 2024 के लिए अप्लाई करने का लिंक

ऑयल इंडिया में चयन होने पर मिलेगी सैलरीआधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन ऑयल इंडिया के इन पदों के लिए होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर 16640 रुपये मंथली सैलरी दी जाएगी.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!