छत्तीसगढ़

बसंत पंचमी के पावन अवसर पर बच्चों का कराया अक्षर लिखने का संस्कार

शहर में शनिवार को वसंत पंचमी का उल्लास रहा। अनेक संस्थाओं ने कई जगह विद्यादायिनी मां सरस्वती का पूजन और वंदना का आयोजन हुआ। शुभमुहूर्त पर गायत्री शक्तिपीठ और बंगाली कालीबाड़ी में बच्चों से अक्षर लिखवाकर विद्यारंभ संस्कार कराया गया। इस अवसर पर गीत-संगीत की धूम रही। पारंपरिक रूप से बंगाली समाज ने सरस्वती पूजन कर खिचड़ी का पैकेट बंद प्रसाद वितरित किया।
वसंत पंचमी महोत्सव का उल्लास सुबह से अनेक जगहों पर दिखा। मठ-मंदिरों में जहां पूजा-अर्चना करने के लिए लोग पहुंचते रहे। वहीं समता कॉलोनी गायत्री शक्तिपीठ में सैकड़ों लोगों बच्चों का विद्यारंभ, पुंसवन, नामकरणऔर जन्म उत्सव संस्कार कराने पहुंचे। सुबह से गायत्री मंत्रोच्चार के बीच पूजन शुरू हुआ, जो दोपहर 2 बजे तक चला। विद्यारंभ संस्कार स्कूल जाने की उम्र वाले बच्चों के साथ ही 10 से अधिक उम्र के पढ़ाई करने वाले बच्चों का भी संस्कार कराया गया। उनसे अक्षर लिखाकर विद्या अर्जित करने का शुभारंभ कराया। इसी तरह बोरियाकला शंकराचार्य आश्रम में इंदुभवानंद महाराज ने आश्रम में संचालित संस्कृत पाठशाला के बच्चों से सस्वर गायत्री मंत्र जाप और मां सरस्वती का वंदना कराकर पूजन संपन्न कराया।

छापरू महिला मंडल की सदस्यों ने पीले परिधान में गीत-संगीत के बीच मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर रोचक गेम का भी लुत्फ उठाया। अध्यक्ष तनुजा लखवानी ने बताया कि गेम स्पर्धा में मधु गोलानी, भारती, हेमाली और पूजा विजेता रहीं।
वीआईपी कॉलोनी: खिचड़ी का भोग
वीआईपी कॉलोनी सोसायटी में वसंत पंचमी उत्सव में खिचड़ी का भोग बंटा। सदस्यों ने मां सरस्वती की पूजा-आरती कर बच्चों के साथ उत्सव मनाया। अध्यक्ष अमित बराल ने, प्रियावीर, नमिता बराल, एवं प्रेमलता, कनक मिष्टु ने बच्चों के नृत्य व चित्र प्रतियोगिता को सराहा।
फुंडहर एकता क्लब
फुंडहर एकता क्लब ने पीले पोशाक में पूजा-अर्चना कर उत्सव मनाया। पंकज साहू ने बताया कि मां सरस्वती की मूर्ति विराज कर सभी सदस्यों ने पूजा कर सस्वर वंदना की पस्तुति दी।
उद्यान में गीत की प्रस्तुति
बेटी बचाओ मंच ने वसंत पंचमी महोत्सव रोहिणीपुरम तालाब के उद्यान में पूजा-अर्चना कर वंदना और गीत की प्रस्तुति एक सुर में सदस्या ने दिया।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!