छत्तीसगढ़
सरायपाली जवाहर नवोदय विद्यालय में परफ्रोमिग आर्ट वर्कशाप हुआ आयोजन

सरायपाली (काकाखबरीलाल). जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली में 29 नवंबर से 30 दिसंबर तक 30 दिवसीय
परफ्रोमिग आर्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा नवमी और 11 वीं के 60 छात्र छात्राओं ने इसमे हिस्सा लिया . जिसमे छतीसगढ़ के प्रसिद्ध पंथी और सुआ नृत्य का प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम में प्रशिक्षिका खैरागढ़ विश्वविद्यालय की मोनिका साहु और स्थानीय प्रशिक्षक चदन और रवि का सहयोग रहा. छात्र छात्राओं की प्रशिक्षण के बाद अंतिम विडियो रिकार्डिग 31 दिसंबर को किया गया. इस कार्यशाला का समापन समारोह 1 जनवरी को किया जिसमे मुख्य अतिथि सरायपाली विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी रहे .
AD#1























