सरायपाली

सरायपाली : अंचल के प्रदुमन ने सब जूनियर स्ट्रांग मैन का जीता खिताब

राज्यस्तरीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता जांजगीर-चांपा में 20 व 21 अगस्त को आयोजित हुई। इसमें छत्तीसगढ़ से लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें स्थानीय निवासी गोविंद शर्मा के सुपुत्र प्रदुमन शर्मा (59 किलोग्राम) ने सब जूनियर वर्ग में 165 किलोग्राम वजन उठा कर सबजूनियर स्ट्रॉन्ग मैन का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ, जो कि चेन्नई में 14 से 18 सितम्बर को आयोजित होगा। इसके अलावा स्ट्रॉन्ग मैन का खिताब विजेता प्रदुमन अपना पॉवर लिफ्टिंग का प्रशिक्षण बिलासपुर में रहने वाले राहुल सारथी से लेते हैं। राहुल अब तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 7 बार मैडल हासिल कर चुके हैं और छत्तीसगढ़ में 16 बार स्ट्रॉन्ग मैन का खिताब जीत चुके हैं। प्रदुमन की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता और उनके गुरु व मित्र मण्डली ने हर्ष व्यक्त कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!