छत्तीसगढ़

सरायपाली : दो को बाईक ने ठोका गिरने से चालक की मौत

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच के दौरान मृतक के परिजन कथन लिया गया जिसमें अपने अपने कथन में बताया कि मृतक मेघनाथ बरिहा 05 जुलाई 22 को अपने टीवीएस मोटर सायकल क्रमांक CG 07AF 0230 में अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम चिवराकुटा गया था जो रात्रि में भोजन कर वापस आ रहा था.जो ग्राम दीवानपाली के पास दो पैदल यात्री को मृतक अपनी मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिसे दोनो को चोटे आई है तथा स्वयं की मोटर सायकल अनियंत्रित हो जाने से गिरने से सिर एवं चेहरे में चोट आई थी डयल 112 के माध्यम से ईलाज हेतु सीएचसी सरायपाली ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा मोटर सायकल चालक मेघनाथ बरिहा को चेक करने पर मृत घोषित किया गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मृतक मेघनाथ बरिहा के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!