नौकरी:इंडियन बैंक में निकली भर्ती जानिए डिटेल्स


बैंक की नौकरी (Sarkari Naukri) तलाश रहे युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है. इंडियन बैंक ने अप्रेंटिस के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इंडियन बैंक के इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इंडियन बैंक भर्ती 2024 के माध्यम से कुल 1500 पदों पर बहाली की जा रही है. अगर भी इंडियन बैंक के इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो 31 जुलाई तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. बैंक के इन पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को सबसे पहले दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ना चाहिए.
इंडियन बैंक में नौकरी पाने की आयु सीमाइंडियन बैंक के इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयुसीमा 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी आदि कैटेगरी के लिए अधिकतम आयुसीमा में छूट लागू है.
इंडियन बैंक में नौकरी पाने की आवश्यक योग्यताउम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. साथ ही उम्मीदवारों को 31.03.2020 के बाद ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी कर ली होगी और उनके पास पासिंग सर्टिफिकेट होना चाहिए.
अप्लाई करने के लिए देना होगा शुल्कइंडियन बैंक भर्ती 2024 के लिए अप्लाई कर रहे उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 500 रुपये का भुगतान करना होगा. एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.
इंडियन बैंक में मिलने वाली सैलरीजिस किसी भी उम्मीदवार का चयन इंडियन बैंक भर्ती 2024 के जरिए होता है, तो उन्हें ब्रांचों के अनुसार नीचे दिए गए सूचीबद्ध अनुसार 15000 रुपये तक का मासिक स्टाइपेंड मिलेगा.यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंकIndian Bank Recruitment 2024 नोटिफिकेशनIndian Bank Recruitment 2024 के लिए अप्लाई करने का लिंक
इंडियन बैंक में ऐसे होगा सेलेक्शनइंडियन बैंक में नौकरी पाने के लिए जो कोई भी आवेदन कर रहे हैं, उनका चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) और लेकल लैंग्वेज एफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर की जाएगी.























