सरायपाली : अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के रक्तदान शिविर में 355 युनिट रक्तदान हुआ

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर समाज सेवी संस्था अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा 17 सितंबर शनिवार को अनेक देशों सहित पूरे भारत में 2000 से अधिक शिविरों में रक्त दान का सफल आयोजन किया गया। इसी कड़ी में नगर के जैन भवन एवं गीता भवन में सरायपाली जैन समाज के द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। इस आयोजन में नगर के सभी समाज सेवियों के साथ साथ भारती इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग सरायपाली (नर्सिंग कॉलेज) के नर्सिंग के छात्र -छात्राओं द्वारा रक्तदान शिविर में सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की। नर्सिंग छात्र – छात्राओं द्वारा भी रक्तदान किया गया। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा भारती इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग सरायपाली के सभी छात्र छात्राओं को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस रक्तदान शिविर में लगभग 355 युनिट रक्त का संकलन किया गया। जिसका लाभ जरुरत मंद लोगों को मिलेगा। साथ ही रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता भी आएगी।


























