सरायपाली : केदुवां रोड में बबुल पेड़ के नीचे शराब पीने पिलाने की साधन उपलब्ध कराते युवक गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस को 22 मई को मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम बिजातीपाली केदुवां रोड में बबुल पेड़ के नीचे एक व्यक्ति लोगों को शराब पीने की साधन , पानी, गिलास चखना उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन कर रहा है कि सूचना के आधार पर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये आरोपी रमेश चौहान पिता जीवर्धन चौहान उम्र 36 वर्ष साकिन बिजातीपाली थाना सरायपाली का फल्ली, डिस्पोजल गिलास, पानी आदि रखकर लोगों को शराब पीने की साधन उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन करते हुए रंगे हाथो पकडा गया आरोपी के कब्जे से 02 पौवा देशी प्लेन की सील टूटी शीशी में करीबन 100- 100ml भरी जुमला 200ml देशी प्लेन मदिरा कीमती करीबन 100रू. , 05 नग डिस्पोजल ग्लास, 05 नग पानी पाऊच, 05 नग फल्ली पैकेट किमती 30रू. जुमला किमती 130रू. जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने 36(क) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया है.

























