युवाओं में देशभक्ति का भाव जागने आज होगा अनेक कार्यक्रम

।।पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में बसना में होगा एकता मार्च।।
काकाखबरीलाल,बसना। युवा एकता मार्च एवं भारत माता की आरती का आयोजन भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में किया जाएगा।
गौरतलब है कि आजादी के 72वें वर्ष की पूर्व संध्या को युवाओं में देशभक्ति का भाव जगाने युवा एकता मार्च एवं भारत माता की आरती का आयोजन किया गया है।पीयूष मिश्रा ने कहा की युवाओं में देशभक्ति का जज़्बा जगाने, और जिन पुरख़ा ने अपनी जीवन खपा दी इस पार्टी को खड़ा करने, ऐसे महापुरुषों को विशेष अतिथि के रूप में आशीर्वाद देने के लिए निमंत्रण किया गया है।।

साथ ही विभिन्न समाज के समाज प्रमुख,बड़ी संख्याओ में युवाओं,पार्टी के वरिष्ठ नेताओ, को निमंत्रित किया गया है, साथ ही उन्होंने इस विज्ञप्ति के माध्यम से बसना क्षेत्र के एवं पूरे ज़िले के सभी युवाओं को बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाने की अपील भी की है,यह कार्यक्रम आज 14 अगस्त को शाम 5 बजे शहीद वीरनारायण चौक बसना में सम्पन्न होगा।
जिसके पश्चात शाम 6 बजे चौक में भारत माता की आरती का आयोजन होगा। एकता मार्च पदमपुर रोड से निकलकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद वीरनारायण सिंह चौक पहुंचेगी। उक्त कार्यक्रम में जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश अग्रवाल, अब्दुल गफ्फार खैरानी, गौतम प्रधान, जोगेंद्र सिंह, पुनीतराम चौधरी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।



























