बसना
बसना ब्लॉक के गांव की इस सड़क की हालत जर्जर…

हरिकेश भोई, काकाखबरीलाल। बसना विकास खण्ड ग्राम दलदली से सलिहाभाठा तिलेईदादर तक रोड इतना जर्जर हो चूका है की चलना भी मुश्किल हो रहा है, सरपंच एवं ग्रामीणों के द्वारा भी शासन को ग्राम सुराज के माध्यम से भी अवगत कराया गया है लेकिन शासन की तरफ से अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है की दलदली से सलीहाभाठा मार्ग, महासमुंद जिला के बसना ब्लॉक और बलौदाबाजार के बिलाईगढ़ ब्लॉक जोड़ता है वही पिरदा से होते हुए भटगांव जाने मे 40 से 50km पढ़ जाता है वही दलदली से भटगांव मात्र 18 किमी पढ़ता है जो रोड बन जाने से ईंधन और टाइम दोनों की बचत होंगी पर जिम्मेदार अधिकारी बस आस्वासन देते है और देख कर चले जाते है। इस प्रकार की रोड़ की स्तिथि देखकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और बस लोग अपनी खाना पूर्ति करने में लगे है ऐसा ग्रामीणों का कहना है।

AD#1

























