प्राथमिक विद्यालय में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान प्रशिक्षण सम्पन्न

बसना@काकाखबरीलाल। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर के निर्देशानुसार जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा महासमुंद के आदेशानुसार क्लब संकुल अंतर्गत लम्बर,खोकसा एवं ढूटीकोना संकुल के प्राथमिक शाला के शिक्षकों का तीन दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान(FLN)प्रशिक्षण दो चरणों में शासकीय हाई स्कूल ढूटीकोना में सम्पन्न किया गया।
प्रशिक्षण का शुभारंभ संकुल प्राचार्य श्री श्याम कुमार भोई , संकुल समन्वयक तिरिथ पटेल, संतलाल पटेल,इंदल पटेल एवं प्रशिक्षण में उपस्थित शिक्षकों द्वारा मां भारती मां सरस्वती जी की तैल चित्र के पूजन के साथ प्रारंभ किया गया।
द्वय मास्टर ट्रेनर्स गिरधारी साहू एवं इंदल कुमार पटेल (समन्वयक) द्वारा प्रशिक्षण में निष्ठा 3.0 के सभी 12 माड्यूल को बताया गया जिसमें प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल,विद्या प्रवेश, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, निपुण भारत,नवा जतन, सामाजिक सहभागिता,, आंकलन मूल्यांकन, दक्षता,असर,नेस,पिसा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण का प्रथम चरण 3 से 5 अगस्त 2023 में सालिक राम टंडन, दूधनाथ साहू, प्रमोद मेहेर,जुगलाल पारेश्वर, महादेव यादव, गौरीशंकर साव, नंदराम साहू, प्रेमलता साहू, रमशिला साहू, शैलजा चौरसिया,उमा पटेल, हेमलता थवाईत, पद्मिनी भोई, उर्मिला साहू,पवन कुमार पटेल, देवलाल दीवान, संतोष कुमार रत्नाकर,कु.नीतू निराला, भगवती साहू, बैजन्ती साहू।
तथा द्वितीय चरण 7,8 एवं 10 अगस्त को खुशराम साहू,लोकनाथ पटेल, लखनलाल चंद्रवंशी, मोहन बरेठ, ओमप्रकाश जगत, महेंद्र पाल साहू, जगदेव सिंह जगत, मुकेश कुमार दीवान,कु.प्रिया थवाईत, मीना पटेल, गीता पटेल,बोधन पटेल,रेशम लाल पटेल, पुनीत राम सूर्यवंशी, साहनी यादव, वीरेंद्र कुमार कर, श्रवण सिदार आदि शिक्षकों ने इस प्रशिक्षण की खूब प्रशंसा की।
प्रशिक्षण के समापन में संकुल प्राचार्य श्याम कुमार भोई जी ने संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण सार्थकता तभी होगी जब इसकी पहल विद्यालय में शत् प्रतिशत लागू होगी। अतः उन्होंने इस प्रशिक्षण को अमल में लाने की अपील की।
उक्त जानकारी प्रशिक्षक गिरधारी साहू जी ने दी।

























