सरायपाली

सरायपाली: शराब पीने पिलाने की साधन उपलब्ध कराते यूवक धरा गया

सरायपाली। आरक्षी केंद्र अंतर्गत लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध  कराते यूवक को गिरफ्तार किया गया।  दिनांक 01.03.2026 को पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि झिलमिला चौक स्थित प्रिंस ढाबा के सामने एक व्यक्ति लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा है कि सूचना पर पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान प्रिंस ढाबा के सामने जाकर घेराबंदी किये जहां एक व्यक्ति लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहे थे पुलिस को देखकर पीने वाले भाग गये पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम सेतकुमार यादव पिता हेमसागर यादव उम्र 42 साल निवासी ग्राम गिरसा थाना सरायपाली जिला महासमुंद का रहने वाला बताया जिसके पास रखे दो नग 180-180 एमएल वाली खाली शीशी एवं दो नग खाली डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है, दो नग पानी पाऊच को बरामद किये जिसे धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस दिये जो कोई कागजात वैध लायसेंस नही होना लिखित में दिया आरोपी के कब्जे से दो नग 180-180 एमएल वाली खाली शीशी एवं दो नग खाली डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही , दो नग पानी पाऊच जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने
36(C)-LCG के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!