छत्तीसगढ़

सरायपाली : आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन 10 मई को

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मलेन करने जा रही है ।इसकी तैयारी कर ली गई हैं ।
इस संबंध में आप पार्टी के सरायपाली विधानसभा अध्यक्ष आशिक हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली बदलिस पंजाब बदलिस ,अब बदलबो छत्तीसगढ़ के तहत आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल तथा छत्तीसगढ़ प्रभारी व दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय के दिशा निर्देश पर पंजाब सरकार बनने से पहले आम आदमी पार्टी के लिए 2 साल तक संगठन का का देखने वाले संतोष श्रीवास्तव को छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार के लिए भेजा गया है। संगठन विस्तार के तहत छत्तीसगढ़ के हर विधानसभा पर कार्यकर्ता सम्मेलन प्रारंभ हो चुका है । इसी तारतम्य में सरायपाली विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन 10 मई को 4 बजे गीता भवन में रखी गयी है । इस सम्मेलन में सभी पुराने व नये सदस्यों कार्यकर्ताओ को आमंत्रित किया गया है तथा आम आदमी पार्टी के विचारधारा से सहमत रखने वाले लोग जो पार्टी से जुड़ना चाहते हैं या पार्टी के लिए कार्य करना चाहते हैं वे सभी 10 मई के कार्यकर्ता सम्मेलन में आमंत्रित हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!