सरायपाली: अमरकोट में पिता ने अपनी बेटी को उतारा मौत के घाट

सरायपाली थानान्तर्गत ग्राम अमरकोट में पिता ने अपनी बेटी का निर्ममता पूर्वक हत्या करने का मामला सामने आया है,पिता अपनी बेटी की हत्या कुल्हाड़ी से गले व चेहरे में ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद पिता घटना स्थल से फरार हो गया जिसे सरायपाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया । आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 164/2022 धारा 302 कायम कर पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
मिली जानकारी के मुताबिक़ थाना सरायपाली में पदस्थ निरीक्षक आशीष वासनिक को ग्राम अमरकोट के कोटवार से सूचना मिला कि ग्राम अमरकोट में सरस्वती नाम की लड़की को उसके पिता अनंत राम भोई द्वारा टंगिया से मारकर हत्या कर दी है।

मृतिका रात में अपने परिवार के साथ खाना खाकर परछी में सोई थी सुबह के करीब 5:00 बजे सरस्वती के चीखने की आवाज आई तो उठकर उसके भाई ने देखा कि पिता अनंतराम भोई पिता वासुदेव भोई (45) के हाथ में टंगिया था तथा हत्या करने की नीयत से उसकी बहन सरस्वती के गले व चेहरे में वार कर रहा था तब अपने पिता के हाथ से टंगिया को छीना तथा अपनी मां को बताया।
मां कमला ने देखा कि सरस्वती खून से लथपथ थी हिला डुला कर देखा तो सरस्वती मृत अवस्था में पाई गई , आरोपी पिता वहां से फरार हो गया।थाना सरायपाली स्टाफ द्वारा ग्राम अमरकोट में घेराबंदी कर उसको पकड़ा लिया तथा अपराध कबूल करना पाया गया आरोपी के कब्जे से उसके घर के कमरे से एक टंगिया को बरामद किया।
उक्त कार्यवाही में एएसआई तिलक सिंह ठाकुर, ललित पटेल , मानवेंद्र ढिढी, योगेंद्र बंजारे, कमल जांगड़े, ओमप्रकाश टंडन, अमित जयसवाल व थाना स्टाफ का योगदान रहा।





























