KBC 12 रजिस्ट्रेशन में अमिताभ बच्चन ने पूछा पूर्व सीएम अजीत जोगी से जुड़ा ये सवाल

रायपुर(काकाख़बरीलाल)। कोरोना संकट के बीच सोनी टीवी के चर्चित शो केबीसी 12 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। रजिस्ट्रेशन के लिए बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन लोगों से सवाल कर रहे हैं। सीजन 12 के रजिस्ट्रेशन 25 जून से तीन जुलाई तक चलेंगा। इसी कड़ी में बिग बी ने छत्तीसगढ़ से जुड़ा एक सवाल पूछा है। 27 जून को बिग बी ने पूछा था कि…
इनमें से कौन अपने राज्य के पहले मुख्यमंत्री थे?
A. नारायण दत्त तिवारी
B. अजीत जोगी
C. रमन सिंह
D. भगत सिंह कोशियारी
रजिस्ट्रेशन के लिए यह सवाल तीसरे नंबर पर पूछा गया था। इस सवाल का सही जवाब अजीत जोगी है। बता दें कि मध्यप्रदेश का विभाजन कर छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 1 नवंबर 2000 को किया गया। तब कांग्रेस में रहे अजीत जोगी के नाम का ऐलान आलाकमान ने मुख्यमंत्री के लिए किया और वे छत्तीसगढ़ के 55 पहले मुख्यमंत्री बनाए गए थे। अजीत जोगी ने बाद में कांग्रेस से अलग होकर अपनी पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ बनाई। अजीत जोगी का निधन 29 मई 2020 को हुआ। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ के पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री रहे।



























