महासुमंद

महासमुंद: कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर बाईक को मारी ठोकर मामला दर्ज

महासमुंद@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर  साईकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है शैलेन्द्र सेन  ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं0 05 ग्राम मुढेना थाना व जिला महासमुंद का निवासी है वर्तमान में LLM प्रथम वर्ष की पढाई कर रहा है  दिनांक 26.09.2025 को पिताजी श्रीमान कुलेश्वर सेन अपने मोटर सायकल हीरो ग्लैमर क्र0 CG04GL8320 से अपने निजी कार्य से एसडीएम कार्यालय महासमुंद आये थे जो काम समाप्ति पश्चात एसडीएम कार्यालय महासमुंद से वापस घर मुढेना वापस जा रहे थे कि शाम लगभग 17/30 बजे हुंडई शोरूम के पास ग्राम खरोरा NH 353 रोड महासमुंद पहुचे थे कि एक स्वीफ्ट कार क्र0 CG06GN2049 का चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर साईड से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे पिताजी को कान, दोनो पैर, सिर में चोंट आया है, जिसे गोपी जांगडे एवं मुकेश तिवारी देखे तब गोपी जांगडे  फोन कर  पिताजी का दुर्घटना की जानकारी दिया तथा दुर्घटना करने वाले गाडी का नंबर CG06GN2049 बताया तब तुरंत ईमलीभाठा महासमुंद से हुंडई शोरूम के पास ग्राम खरोरा पहुंचा जहां पर खडे लोगो ने बताया कि  पिताजी को मुकेश तिवारी अपने निजी वाहन में गोपी जांगडे के साथ जिला अस्पताल महासमुंद ले गये है तब  वहां से जिला अस्पताल महासमुंद गया जहां मुकेश तिवारी ने बताया कि एक स्वीफ्ट कार क्र0 CG06GN204‍9 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर साईड से पिता जी को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर महासमुंद की ओर भाग गया है,  पिताजी का ईलाज जिला अस्पताल महासमुंद में चल रहा है घटना को वहां पर उपस्थित गोपी जांगडे एवं मुकेश तिवारी देखे व सुने है  पुलिस ने184-LKS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!