कोरबा
एल्युमिनियम लोड पुल के पास अनियंत्रित होकर पलटी ट्रक इंजन में लगी आग, चालक और सहचालक गंभीर

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को एल्युमिनियम लोड एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक और सहचालक को गंभीर चोटें आई है। दुर्घटना के बाद ट्रक के इंजन में आग लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई है। घटना मोरगा थाना अंतर्गत मदनपुर का है। मिली जानकारी के अनुसार मदनपुर में पुल के पास आज एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रक के इंजन में आग लग गई। मौके पर मौजूद दमकल की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है। वहीं हादसे में ट्रक चालक और सहचालक घायल हो गए हैं, जिन्हें 112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया।
AD#1































