कोरबा

यूवक की नदी में मिली लाश, आस-पास के इलाकों में मची खलबली

कोरबा (काकाखबरीलाल). पुरानी बस्ती धनवार पारा के पास हसदेव नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहते हुए मिला। शव को देखने के बाद बस्तीवालों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कुछ युवकों ने मिलकर शव को किनारे लगाया। शव मिलने की खबर लगते ही बस्ती में सनसनी फैल गई। लोगों में हड़कंप मच गया कि कौन व्यक्ति है, जिसका शव बहते हुए नदी में मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त पर जुटी है। शव के मिलने के बाद से ही धनुहार पारा बस्ती में दहशत का माहौल है। पुलिस शव का पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!