रायपुर
फेसबुक में पहली बार छत्तीसगढ़ के……इस गैर फिल्मी गजल को मिले दस लाख से ज्यादा व्यू

रायपुर (काकाखबरीलाल). मशहूर उर्दू शायर और छत्तीसगढ़ के जीएसटी कमिश्नर अजय पाण्डेय “सहाब” की अपने पिता के लिए लिखी ग़ज़ल “यूं ही हर बात पे हंसने का बहाना आए” को फेसबुक पर दस लाख से ज्यादा व्यू मिले हैं. यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह पहली गैर फिल्मी प्राइवेट गजल बन गई है.एडिशनल डायरेक्टर जनरल अजय पाण्डेय “सहाब” के इस गजल के भोपाल के नवांकुर म्यूजिक के संस्थापक अनूप श्रीवास्तव ने अपने प्राइवेट एल्बम “काश” में गाई है. यह गजल सोशल मीडिया में धूम मचा रही है. अजय सहाब की गजल देश-विदेश के सभी नामचीन गायक सालों से गाते रहे हैं, जिनमें गजल सम्राट जगजीत सिंह, पंकज उधास, चंदन दास प्रमुख हैं. इन गायकों के साथ कई एल्बम निकल चुके हैं.
AD#1


























