महासमुंद : शादी समारोह में गए युवक के घर चोरों ने बोला धावा

केशराम सिन्हा ने महासमुद थ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह समरसता भवन के सामने भलेसर रोड थाना जिला महासमुन्द का निवासी है , तथा जिला कोषालय महासमुन्द में सहायक वर्ग 02 के पद पर कार्यरत हैं , दिनांक 14.05.2022 को सुबह 07/00 बजे चाचा की लडकी की शादी कार्यक्रम में सम्मिलित होने गृह ग्राम भलेसर परिवार सहित घर में ताला बंद कर गये थे। शादी कार्यक्रम के बाद जदिनांक 16.05.2022 को 11.30 बजे वापस आये तो देखे के मेन गेट दरवाजे का ताला टुटा हुआ था एवं घर के दुसरे कमरे में रखे ताला को बाहर से बंद कर चॉवी को बाहर दरवाजे के पास फेंक दिया था उसी चॉवी से ताला खोलकर अंदर जाकर देखे तो घर के दोनों कमरे का सामान अस्त व्यस्त बिखरा पडा था एवं आलमारी के लॉकर को तोड कर आलमारी में रखे नगदी रकम लगभग 50000/- एवं पुराना इस्तेमाली सोने का ईयर रिंग 07 ग्राम तथा 02 जोडी चांदी के पायल एक पतला एक मोटा वजन लगभग 500 ग्राम किमती करीब 15000/- जुमला रकम करीब 65000/- रूपये को किसी अज्ञात चोर घर का ताला तोडकर अंदर प्रवेश कर मशरूका चोरी कर ले गया है पुलिस ने प्राथी कि शिकायत पर 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.

























