छत्तीसगढ़

सरायपाली : दो हजार रुपये नहीं दोगे तो गाड़ी का एक्सल खोल दूंगा कहकर मारपीट

सुनील शर्मा ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं. 09 डोंगरीपारा झिलमिला में रहता है । NH53 चट्टीगिरोला के पास मेरा स्वयं का मोटर वाहन बाडी गैरैज है जिसका वह संचालन करता है । दिनांक 07.05.2022 को मेरे गैरेज में वकील मिस्त्री झिलमिला निवासी कमलेश यादव को अवेजी में काम करने के लिए बुलवाये थे। कमलेश यादव मेरे गैरेज में काम करते समय दूसरे के गाड़ी का नट बोल्ट खोलकर लगाने का 2000रू. मजदूरी मांग रहा था तो मैं बोला कि 16 नट बोल्ट खोलने लगाने का 2000रू. थोड़ी लगता है। इतने में वह 2000रू. नहीं दोगे तो गाड़ी का एक्सल खोल दूंगा कहकर खोलने लगा जिसे मना किया तो वह आवेश में आकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान सहित मारने की धमकी देकर पास में रखे हथौड़ी से मेरे सिर में अचानक वार कर दिया। सिर में चोट लगने से मैं लहू लूहान हो गया। घटना को देखकर पास में उपस्थित विष्णु प्रसाद उपाध्याय , वकील मिस्री , सतेंदर मिस्त्री आदि लोग देखे ,सुने एवं बिच बचाव किये हैं पुलिस ने प्राथी कि शिकायत पर 323-IPC, 506-IPC, 294-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!