छत्तीसगढ़
महांसमुद: देवी देवताओं पर गलत टिप्पणी युवक गिरफ्तार

देवी देवताओं पर गलत टिप्पणी का मामला सामने आया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी बजरंग दल के जिला संयोजक ईवन कुमार ने इसकी लिखित शिकायत की। अपनी शिकायत के बारे में ईवन ने बताया कि 1 मई को पता चला कि सोशल मीडिया पर विनोद गेंड्रे नामक यूजर ने हिंदू देवी-देवताओं पर गलत टिप्पणी की है। सूचना के बाद सुभाष नगर विजय महतो के मोबाइल दुकान जाकर विनोद गेंड्रे द्वारा धार्मिक भावनाओं को भडक़ाने वाले पोस्ट का प्रिंट आउट निकलवाया और अपने साथियों के साथ कोतवाली थाने में लिखित शिकायत की थी।
AD#1

























