छत्तीसगढ़

महांसमुद: सिंघोड़ा, पटेवा और तुमगांव में चोरी के बाद अब कोमाखान थाना क्षेत्र में चोरों ने बोला धावा

जिले के सिंघोड़ा, पटेवा और तुमगांव थाना क्षेत्र में चोरी की घटना के बाद अब कोमाखान थाना क्षेत्र में भी चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर ने कोमाखाना थाना क्षेत्र के ग्राम ब्राम्हनडीह में एक सूने मकान को निशाना बनाया है। चोरों ने मकान में प्रवेश कर करीब 80 हजार रुपए की ज्वेलरी के साथ 10 हजार रुपए नगद चोरी की है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है।

ब्राम्हनडीह निवासी श्याम देव यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि वह ओडिशा के कालाहांडी स्थित शराब भट्ठी में काम करता है। उसका परिवार पिछले 20 दिनों से शादी कार्यक्रम में शामिल होने बिहार गया हुआ था। इस दौरान घर पर ताला लगा हुआ था। रोज की तरह श्याम के पिता नानक राम यादव 30 अप्रैल की सुबह 6 बजे ताला चेक करने पहुंचे तो वह टूटा हुआ था। इसके बाद श्याम के भतीजे राहुल ने फ ोन पर प्रार्थी को घटना की सूचना दी। सूचना पर श्याम कालाहांडी रामपुर से घर ब्राम्हनडीह पहुंचा। देखा कि घर के कमरे, मेन गेट में लगे सभी ताले टूटे हैं। भीतर घर का सामान बिखरा हुआ था। साथ ही बड़े बक्से और आलमारी का ताला भी टूटा हुआ था।

इसमें 1 नग पुरानी सोने की चेन, 1 नग पुरानी सोने की अंगूठी, 2 जोड़ी चांदी की पायल, 1 नग चांदी का करधन, 1 नग चांदी का गिलास, 2 नग चांदी की कटोरी,  5 नग चांदी का सिक्का, 1 नग चांदी का ब्रेसलेट कुल कीमत 80 हजार रुपए के साथ नगदी रकम 10 हजार रुपए गायब थे। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

एक अन्य मामले में कोमाखान थाना क्षेत्र में कुलिया नाले के पास चल रहे सडक़ और पुलिया निर्माण कार्य मेंप्रयोग किए जाने वाले लोहे के सेंट्रिंग प्लेट चोरी का मामला दर्ज हुआ है। ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने दो संदेहियों के खिलाफ  मामला दर्ज किया है। ठेकेदार इंद्रजीत चंद्राकर ने अपनी लिखित शिकायत में बताया है कि कोमाखान से कसेकेरा तक सडक़ व पुल-पुलिया निर्माण चल रहा है। इसके तहत पुल.पुलिया बनाने हेतु पंप एवं लोहे का सेंट्रिंग प्लेट एवं अन्य समान पुलिया निर्माण स्थान कुलिया के पास रखा गया था। उक्त स्थान में रखे गये समानों में से पिछले सप्ताहभर में अज्ञात व्यक्तियों ने 45-55 नग लोहे के सेंट्रिंग प्लेट की चोरी की है। पिछले दिनों यहां काम करने वाले सुपरवाइजर और अन्य कर्मचारियों ने दो लोगों को चोरी करते हुए देखा है। ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने दो संदेहियों के खिलाफ  मामला दर्ज किया है।  चोरी हुए सामान की कीमत पुलिस ने करीब 80 हजार रुपए आंकी है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!