छत्तीसगढ़
बसना: क्यो गाली दे रहा है कहने पर डंडे से मारपीट

रामचन्द्र भोई ने बसना थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम मेदनीपुर का निवासी हैं , खेती किसानी का काम देखता हैं कि मेरे रिश्ते का नाती जश्वनी भोई आये दिन नशे के हालत में गाली गलौच करता है । दिनांक 29.04.22 को मेरी बहु बनीता भोई खेत तरफ जा रही थी कि घर के सामने जश्वनी भोई गाली गलौच कर रहा था जिसे मैं बोला कि महिला जा रही है क्यों गाली दे रहा है कहने पर मेरे पास आकर मुझे अश्लील गाली गलौच कर डंडा से मारपीट किया एवं जान से मारने की धमकी दिया उसी समय बालाराम मलिक भी आया तो उसको भी गला पकड रहा था । डंडा से मारपीट करने से मेरें बांए हाथ में चोंट लगा है । पुलिस ने प्राथी की शिकायत पर 323-IPC, 506-IPC, 294-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.
AD#1
























