छत्तीसगढ़

खल्लारी: शादी समारोह में शामिल होने गए युवक का मोटर साइकिल चोरी

इद्र कुमार दीवान ने खल्लारी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम डोकरपाली थाना तेन्दूकोना जिला महासमुंद मे रहता हैं । कृषि मजदुरी का काम करता हैं । दिनांक 04.04.2022 को मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 06 GS 7239 को लेकर शादी बारात में ग्राम चितमखार पान सिंग के घर शाम को गया था और अपनी मोटरसायकल को उसके घर के सामने गली में खड़ी कर हैण्डल लक करके शादी कार्यक्रम मे शामिल हुआ। बारात स्वागत बाद करीबन 08/00 बजे रात्रि अपनी मोटरसायकल को खड़ी किये जगह में जाकर देखा तो मोटरसायकल नही थी। आस-पास पता तलाश एवं पूछताछ किया तो कोई पता नही चला। समझा कि हमारे बारातियों मे से कोई व्यक्ति लिया होगा समझकर शादी में सम्मिलित सगे संबंधीयों से पूछताछ किया जो कोई पता नही चला है मोटरसायकल को प्लेटिना क्रमांक CG 06 GS 7239 काला रंग जिसका इंजन नं. PFXWLL63478चेचिस नं. MD2A76AX8LWL10326 किमती करीबन 40,000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। पुलिस ने प्राथी की शिकायत पर 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!