छत्तीसगढ़

महांसमुद: आंसरशीट जमा करने की जद्दोजहद….दूल्हा पहले कॉलेज पहुंचा आंसरशीट जमा की फिर बारातियों के साथ रवाना

यह तस्वीर महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय की है, जहां स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा देने के बाद आंसरशीट जमा करने की जद्दोजहद कर रहे हैं। कल दोपहर तीन बजे से पहले महाविद्यालय परिसर में प्रवेश करने के लिए विद्यार्थियों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसका कारण महाविद्यालय के सामने वाहनों की अव्यवस्थित ढंग से पार्किंग करना बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसकी वजह से महाविद्यालय के सामने जाम लग गया और आंसरशीट जमा करने पहुंचे विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान समय पर महाविद्यालय परिसर में पहुंचने के लिए छात्रों ने मेन गेट के अलावा एक अन्य गेट को फ ांदकर अंदर प्रवेश करना शुरू कर दिया।

मालूम हो कि महाविद्यालय परिसर में आंसरशीट जमा करने का अंतिम समय दोपहर 3 बजे ही था। स्नातक प्रथम वर्ष के करीब 2 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने आंसरशीट जमा किया। महाविद्यालय प्रबंधन ने आंसरसीट जमा करने में परेशानी न हो इसके लिए 18 काउंटर बनाए हैं। सबसे ज्यादा बीए प्रथम वर्ष का 7 काउंटर,  बीएससी के 5, बीकॉम के 2 और पीजी के 4 काउंटर बनाए गए हैं।

दूल्हा पहले कॉलेज पहुंचा, आंसरशीट जमा की, फि र बारातियों के साथ रवाना
जिवतरा निवासी योगेश सेन का शनिवार को विवाह हुआ। बारात राजिम गई, लेकिन विवाह रस्म पूरी होने के पहले सुबह उसने पर्चा लिखा। इसके बाद बारात राजिम के लिए निकली तो योगेश पहले महाविद्यालय पहुंचा और अपनी आंसरशीट जमा की। फिर बारातियों के साथ राजिम रवाना हुए।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!