छत्तीसगढ़
सरायपाली: गाली गलौज करने से मना करने पर युवक से मारपीट

मनोज यादव ने आरक्षीकेंद्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह संजयनगर सरायपाली में रहता है रोजी मजदूरी का काम करता है । दिनांक 12/04/22 के रात्रि करीबन 11 बजे के आसपास थाना सरायपाली के नगर सैनिक उद्धव सोनी के लिए खाने का टिफीन लेकर आया था और टिफिन छोड़कर थाना से बाहर निकल रहा था उसी समय सुमीत सतपथी हरप्रीत कौर एवं शाहिना बानों के साथ गाली गलौच कर बदतमीजी कर रहा था तो गाली गलौच करने से मना किया तो तुम कौन होते हो मना करने वाले कहते हुए मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्के से मुंह को मारा जिससे मेरे मुंह से खून निकलने लगा तब वहीं पास खड़े काजू व नरेश सिंग ने बीच बचाव किया व घटना को देखे व सुने हैं। पुलिस ने प्राथी की शिकायत पर धारा294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज विवेचना में लिया है.
AD#1


























