छत्तीसगढ़

सांकरा: बिजेमाल जाने का रास्ता में स्थित पुलिया के पास शराब बिक्री करते युवक धरा गया

सांकरा पुलिस ने भजपुरी से बिजेमाल जाने का रास्ता में स्थित पुलिया के पास एक व्यक्ति लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहे युवक को गिरफ्तार किया . दिनांक को मुखबिर से सूचना मिली कि 12.04.2022 को हमराह आरक्षक 738,44 के जुर्म जरायम पतासाजी पर बिजेमाल की ओर रवाना हुआ था कि मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम भजपुरी से बिजेमाल जाने का रास्ता में स्थित पुलिया के पास एक व्यक्ति लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ तथा गवाह संतोष निषाद एवं राजकुमार बरिहा के साथ घटना स्थल पर जाकर शराब रेड की कार्यवाही किये पीने वाले पुलिस को देख भाग गये शराब पिलाने वाला पकडा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम उत्तर विशाल पिता नंदलाल विशाल जाति सौरा उम्र 40 साल साकिन भजपुरी थाना सांकरा जिला महासमुंद का होना बताया। जिसके कब्जे से 04 नग झिल्ली का खाली पैकेट जिसमें महुआ शराब की गंध आ रही थी, 03 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जिसमें महुआ शराब की गंध आ रही थी, 03 नग पानी पाऊच खाली को पेश करने पर समक्ष गवाहों के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी के विरुद्ध धारा 36(C) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!