छत्तीसगढ़

सरायपाली: गांजा लोड ट्रक को छोड़कर वाहन चालक फरार पुलिस जांच में जुटी

सिघोड़ा पुलिस ने 12 अप्रैल को अंतर्राज्यीय सीमा रेहटीखोल चेकिंग पाईंट पर एक खड़ी ट्रक से 100 किलो गांजा जप्त किया है. जिसमे वाहन चालक व स्वामी फ़रार बताये जा रहे हैं. पुलिस को 12/04/2022 को वरिष्ठ अधिकारियों के मौखिक निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ शराब, गांजा कार्यवाही एवं संदिग्ध वाहन चेकिंग वास्ते हमराह आरक्षक 781, 936, 799, 785 मय अधिग्रहित पुलिस वाहन CG 04 MG 0418 मय विवचेना कीट के अंतर्राज्यीय सीमा एन एच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल चेकिंग पाईंट रवाना होकर उडिसा तरफ से आने वाली वाहनो का सघन चेकिंग किया जा रहा था चेकिंग दौरान चेकिंग पाईंट से 100 मीटर दूरी पर एक ट्रक खड़ी थी लगभग 15-20 मिनट के बाद भी उक्त वाहन नही आने से ट्रक के पास जाकर देखे तो ट्रक का नंबर CG 10 C 8715 था तथा ट्रक का ड्रायवर नही था ट्रक मे अवैध मादक पदार्थ गांजा होने की संदेह होने पर मौके पर खड़े अनिल प्रधान पिता सदानंद प्रधान उम्र 40 साल, रंजन प्रधान पिता गोवर्धन प्रधान उम्र 25 साल दोनो साकिनान ग्राम चिवराकुटा थाना सिंघोडा जिला महासमुंद छ.ग. को कार्यवाही मे उपस्थित रहने एक एक नोटिस देकर ट्रक चालक एवं वाहन स्वामी का आसपास होटल ढाबा एवं जंगल मे पता तलाश किया गया नही मिलने पर मौके पर फरारी पंचनामा तैयार किया गया बाद गवाहो की उपस्थिति मे ट्रक क्रमांक CG 10 C 8715 का तलाशी लिया गया तलाशी दौरान ट्रक के पीछे डाला के कोना मे एक तिरपाल था जिसे हटाकर देखा गया जिसके नीचे खाकी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ मनोत्तेजक मादक पदार्थ जैसा गांजा पैकेट मिला पैकेटो का गिनती किया गया जो कुल100 पैकेट मादक पदार्थ जैसा गांजा होना पाया गया बाद वाहन के केबिन का तलाशी लिया गया जिसमे किसी प्रकार का कोई दस्तावेज नही मिला उक्त गांजा को बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया सभी पैकेटो को चाकू से काटकर थोडा थोडा निकालकर आपस मे मिलाकर रगड़कर, सुंघकर, चखकर, देखा गया जो मादक मनोत्तेजक मादक पदार्थ गांजा जैसा होना पाया गया बाद बरामद शुदा गांजा को तौल करने हेतु आरक्षक 799 बिरेन्द्र बाघ को तौलकर्ता लाने रवाना किया गया जो तौलकर्ता आकाश गुप्ता पिता मोहन गुप्ता उम्र 32 साल साकिन चिवराकुटा थाना सिंघोडा जिला महासमुंद छ.ग. को इलेक्ट्रानिक तौल एवं मशीन, 500 ग्राम वाट के साथ लेकर वापस आया उक्त इलेक्ट्रानिक तौल मशीन का बटन आन कर चेक किया गया जो फूल चार्ज होना पाया गया तौल मशीन के उपर 500 ग्राम का बाट रखकर देखा गया जो 500 ग्राम ही होना पाया गया मौके पर तराजू भौतिक सत्यापन पंचनामा तैयार किया गया, एक प्लास्टिक पाल जमीन मे बिछाकर उसके उपर पैकेटो को काटकर आपस मे समरस कर समरस पंचनामा तैयार किया गया बाद 100-100 ग्राम का दो सैम्पल खाकी रंग के लिफाफे मे पृथक पृथक तैयार कर A1, A2 से चिन्हांकित किया गया। शेष बचे नमी युक्त गांजा को चार प्लास्टिक के बोरीयों मे भरकर तौल किया गया जो क्रमश: बोरी क्रमांक 01 से 03 तक 25-25 किलो ग्राम तथा बोरी क्रमांक 04 में 24 किलो 800 ग्राम होना पाया गया। दो 100-100 ग्राम का सैम्पल व चार प्लास्टिक बोरीयों मे 99 किलो 800 ग्राम गांजा को सील चपडा से सीलबंद कर हस्ताक्षर युक्त पर्ची चस्पाकर नमूना सील पंचनामा तैयार किया गया। गवाहों के समक्ष 1- 100-100ग्राम का दो सैम्पल पैकेट सीलबंद 2- चार प्लास्टिक बोरीयों मे 99 किलो 800ग्राम मादक पदर्थ गांजा सीलबंद कीमती 20,00000 रूपये, 3- एक बारह चक्का ट्रक क्रमांक CG 10 C 8715 पुराना इस्तेमाली चेचिस नंबर MAT466388C3K30181 इंजन नंबर B591803221K63296982 ट्रक के बाडी मे अंग्रेजी मे KRC एवं हिन्दी मे कोठारी रोड केरियर बिलासपुर छ.ग. लिखा हुआ कीमती 10,00000 रूपये कुल जूमला कीमती 30,00000 रूपये। पुलिस ने धारा 20(b)-NAR के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!