छत्तीसगढ़

9 बजते ही दिए से जगमगा उठा नगर… बालकनी से खड़े होकर लोगों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए…

नंदकिशोर अग्रवाल

पिथौरा (काकाखबरीलाल)। आज हमारे प्रधानंत्री के आह्वान पर रात्री को ठीक 9 बजते ही पिथौरा नगर के साथ साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में भी 9 मिनट के लिए आपने अपने घरों की बत्तियों बुझा कर एक साथ 9 दीपों को जला कर हमारे माननीय प्रधान मंत्री के आह्वान को सफल बना कर एक जुटाता का परिचय दिया। जैसे ही रात्रि के 9 बजे क्षेत्र में लोग स्वतः ही अपने अपने घरों की बत्तियां बुझा कर अपने अपने घरों के सामने 9 दीपक को जला कर आसपास के क्षेत्र को उजाले से भर दिया।इससे जहां देश के साथ साथ क्षेत्र में नागरिकों ने एकता का परिचय दिया। क्षेत्र में हजारों दीपों के एक साथ जलते ही नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र भी जगमगा उठा। और ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो दीपावली का त्योहार आज ही है।इसी के साथ ही संवादाता के द्वारा कुछ नागरिकों की प्रतिक्रिया ली तो उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आज रात के अंधेरे को प्रधानमंत्री के आह्वान पर जलाए गए दीपों से अंधकार दूर हुवा है ठीक उसी प्रकार कॅरोना नामक माहामारी भी उनके प्रयासों से समाप्त होगी। बस आवश्यकता है हमारे प्रधाममंत्री के साथ साथ शासन प्रशासन का साथ दें। इसी के साथ नगर मे लोग अपने अपने छतों से भारत माता की जय के नारे लगाते भी दिखे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!