महासुमंद

महासमुंद:चांदी की मुकुट चोरी मामला दर्ज

महासमुंद @ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत हनुमान मुर्ती में लगे चांदी की मुकुट  चोरी का मामला सामने आया है।रणधीर सिंह खनुजा  ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड न0 13 स्टेशन पारा महासमुंद का रहने वाला है केसरिया ढाबा का संचालक है। स्टेरशन पारा वार्ड न0 13 स्थित मां रामेश्वरी दुर्गा मंदिर में रोजाना की तरह  पिता जसपाल सिंह खनुजा द्वारा रात्रि 10/00 बजे मंदिर बंद कर घर आ गये। दिनांक 08/04/2025 को सुबह करीब 05/30 बजे  पिता जी जसपाल सिंह खनुजा मंदिर पूजा करने के लिए गये तब देखा कि हनुमान मंदिर का दरवाजा खुला हुआ अंदर जाकर देखा तो हनुमान जी की मुर्ती में लगे चांदी का मुकुट पहना हुआ था वह नहीं था,  जिसकी सूचना  पिता जी जसपाल सिंह खनुजा जो मंदिर का संचालक है के द्वारा दिया तब स्वयं मंदिर गया तो देखा की हनुमान जी की मुर्ती मे लगे चांदी का मुकुट नहीं था,  एक स्पीकर मंदिर के बाउड्रीवाल के पास पडा मिला , जिसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीव्हीं फूटेज को देखा तो कोई अज्ञात व्यक्ति मंदिर के बाउड्रीवाल को फाद कर मंदिर अंदर प्रवेश कर हनुमान मुर्ती में लगे चांदी की मुकुट कीमती करीबन 6500 रूपये को चोरी कर ले गया है,   पुलिस ने 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!