छत्तीसगढ़

पिथौरा: चाय दुकान में सट्टा पट्टी लिख रहे युवक गिरफ्तार

पुलिस ने चाय दुकान में हार जीत का दांव लगाकर अवैध रूप से लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से सट्टा पट्टी लिख रहा युवक को गिरफ्तार किया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 05.04.2022 को ग्राम भिथीडीह हमराह स्टाफ आरक्षक 394 के ग्राम भिथीडीह रवाना हुआ था कि मुखबीर सूचना मिली कि पिथौरा में बार चौक के पास विकास देवांगन नाम का व्यक्ति अपने चाय दुकान में हार जीत का दांव लगाकर अवैध रूप से लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से सट्टा पट्टी लिख रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह नागेन्द्र कुशवाहा एवं जितेन्द्र भोई को साथ में लेकर मुखबीर के बताये अनुसार जगह पर जाकर घेराबंदी किया गया जहां चाय दुकान में एक लड़का अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख रहा था जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम विकास कुमार देवांगन पिता तुंगेश्वर देवांगन उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नं .1 मंडीपारा पिथौरा का होना बताया एवं अवैध रूप से हारजीत का दांव लगाकर अंको के आधार पर सट्टा पट्टी लिखना स्वीकार किया जिसे सट्टा पट्टी लिखने के संबंध में धारा 91 जाफौ. का नोटिस देकर वैध दस्तावेज पेश करने कहा गया जिसके द्वारा वैध दस्तावेज नही होना लिखकर दिया कि आरोपी के कब्जे से दो नग कागज जिसमें सट्टा पट्टा लिखा हुआ, नगदी रकम 1000 रूपये एवं एक डाट पेन कुल कीमती 1000 रूपये जप्त किया गया पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!