महासुमंद

महासमुंद : किराना व्यवसायी के गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण, 2500 बोरा धान जब्त

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में किसानों को उचित मूल्य दिलाने और खाद्यान्न की कालाबाजारी को रोकने के लिए लगातार अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा श्री उमेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में बीती रात राजस्व विभाग और मंडी टीम द्वारा तेंदुकोना में किराना व्यवसायी अशोक पिता रामरतन के गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में 2500 बोरा धान रखा पाया गया।

राजस्व विभाग और मंडी टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धान को जब्त कर लिया और उक्त व्यक्ति को जांच की कार्यवाही पूरी होने तक अभिरक्षार्थ सुपुर्द कर दिया। विभाग द्वारा आगे की जांच के बाद उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अशोक और उनके परिवार द्वारा इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है तथा जांच के दौरान वे आवश्यक दस्तावेजों का प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!