छत्तीसगढ़

सरायपाली: दोना पत्तल दुकान के सामने अवैध रुप से सट्टा पट्टी लिख रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

सरायपाली (काकाखबरीलाल). सरायपाली पुलिस ने दोना पत्तल दुकान के सामने अवैध रुप से सट्टा पट्टी लिख रहे युवक को गिरफ्तार किया आरक्षी केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 28/03/2022 मुखबिर सूचना मिली कि गुरूनानक चौक पर दोना पत्तल के दुकान के सामने रोहन बेहरा नाम का व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख रहा है कि सूचना पर हमराह आरक्षक 599, 685 एवं गवाह मनोज यादव एवं केशव चौहान को लेकर मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी किया गया । जहां एक व्यक्ति अपने दोना पत्तल दुकान के सामने में बैठकर सट्टा पट्टी लिख रहा था जिसे पकडकर पुछताछ किया गया जिसने अपना नाम रोहन बेहरा पिता शंभु बेहरा उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड नं0 12 उडियापारा सरायपाली, थाना सरायपाली का रहने वाला बताया जिसके पास से एक सट्टा पर्ची जिसमें अंको के सामने रूपये पैसे का दाव लिखा हुआ पाया गया जिसने सट्टा पट्टी लिखना स्वीकार किया । आरोपी रोहन बेहरा के कब्जे से एक नग सट्टा पर्ची जिसमें अंको के सामने रूपये पैसो का दांव लिखा हुआ, नगदी रकम 4250 रूपये एवं एक नग डाटपेन को समक्ष गवाहान जप्त किया गया एवं आरोपी रोहन बेहरा पिता शंभु बेहरा उम्र 24 वर्ष जाति केंवट साकिन वार्ड नं0 12 उडियापारा सरायपाली, थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0। के विरूद्ध भादवि की धारा 4(क) जुआ एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!