नौकरी : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में रिटायर्ड ऑफिसर्स के पदों पर निकली भर्ती

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India Recruitment 2022) में रिटायर्ड ऑफिसर्स के पदों (SBI Retired Officers Recruitment 2022) पर भर्तियां चल रही हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू हो गई है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2022 है।
पदों की संख्या : 47

आयु सीमा
इस पद के लिए 60 से 63 साल के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। रिटायर्ड कैंडिडेट्स के पास स्मार्ट मोबाइल फोन और पीसी/मोबाइल ऐप/लैपटॉप के माध्यम से या जरूरत के मुताबिक मॉनिटरिंग के लिए स्किल्स होनी चाहिए।
योग्यता
आवेदक भारतीय स्टेट बैंक का रिटायर्ड अधिकारी ही होगा। इसलिए उसे किसी खास योग्यता की जरूरत नहीं है। पर्याप्त कार्य अनुभव और संबंधित क्षेत्र में पेशेवर क्षमता रखने वाले पूर्व अधिकारियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू पर आधारित होगा। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर क्लिक करें।
अब रिटायर्ड बैंक अधिकारी की नियुक्ति के लिंक पर क्लिक करें।
पहले खुद को रजिस्टर करें और अपना डिटेल्स भरें।
शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म जमा करें।
आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।
























