छत्तीसगढ़
महिनो के बाद फिर दंतैल हाथी का आतंक फसलों को पहुंचाया नुकसान, इलाके में दहशत का माहौल

बालोद जिले में करीब 5 महिने बाद फिर दंतैल हाथी देखा गया है। हाथी गुरुर ब्लाक के आसपास के जंगलों में पहुंचा है। इस तरह से इलाके में फिर से हाथी को देखने बाद इस बात की सूचना फौरन वन अमला को दी गई है जिससे वन अमला अलर्ट हो गया है। इसके साथ ही टीम के लोगों ने ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कर रात को घरों में रहने को कहा है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि हाथी ने खेतों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। वन अमला हाथी को लगातार जंगल की तरफ भेजने का प्रयास कर रहा है।
AD#1























