बसना

लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंस, मास्क को अनदेखा कर तेजी से हो रहा अवैध रेत परिवहन,क्या कहे कलेक्टर एवं खनिज अधिकारी ने…

मनहरण सोनवानी,बसना(काकाखबरीलाल)।ब्लाक में बढ़ रही रेत माफियाओ की अपराधिक घटनाएं जहां चिंता का विषय बनी हुई है। वहीं ब्लाक की नदियों से हो रहा रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन वे अपराधिक घटनाओं में और भी इजाफा हो रहा है। ब्लाक भर में रेत परिवहन एवं उत्खनन का काम जोरो पर चल रहा है। जिस पर अंकुश लगाने में खनिज विभाग का पखवाड़ा भी नाकाफी साबित हो रहा है। जिले में हो रहे अवैध उत्खनन व परिवहन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रशासकि कार्रवाही व सख्ती महज दिखावा ही है। अपराधियों एवं अवैध रेत कारोबारियों पर किसी भी प्रकार की कठोर कार्यवाही नही की जा रही है जिसके चलते इनके हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे है। ब्लाक के गनेकेरा, कोलिहादेवरी और जमडी में रेत चोरी का कारोबार बेखौफ जारी है। खनिज विभाग की अनदेखी के चलते रेत चोरी का खेल जमकर हो रहा है। 

प्रतिदिन वाहनों से रेत परिवहन किया जा रहा है। जिसे नजर अंदाज कर विभाग अपनी उपलब्धियां गिनाता नजर आता है। ब्लॉक और आसपास कई जगह निर्माण कार्य जारी हैं। इन सभी जगहों पर रेत के ढेर देखे जा सकते हैं। सवाल यह उठता है कि जब रेत का काम बंद है तो फिर रेत आ कहां से रही है। इसे लेकर सवाल उठाने वाला कोई नहीं है। कार्रवाई के नाम पर महज कोरम पूर्ति कर कागजी आंकड़े बढ़ाने का काम किया जा रहा है। छुट-पुट वाहनों को पकड़कर विभागीय अमला अपना लक्ष्य पूरा करने की कवायद करता नजर आ रहा है। जबकि बड़े कारोबारी धड़ल्ले से नदियों का सीना छलनी कर उत्खनन व परिवहन के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वहीं विभागीय अधिकारी के साथ ही अन्य जिम्मेदारों ने चुप्पी साध रखी है। रेत का यह अवैध उत्खनन व परिवहन जहां जिले के नदियों को छलनी कर रहा है वहीं आपसी रंजिश व अपराधिक घटनाओं की वजह भी बनता जा रहा है। जिसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो जिले में फिर से बड़ी घटना घटित होने से नकारा नहीं जा सकता है।

रेत माफिया लॉकडाउन का कर रहे है उल्लंघन!

वर्तमान समय में कोरोना वायरस एक भीषण महामारी का रूप ली हुई है, बढ़ते नतीजे को संज्ञान में रखकर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन (144 धारा) लागू की है इसका मतलब बिना किसी महत्वपूर्ण कार्य घर से बाहर नही निकल सकते है, वही प्रशासन ने सख्त हिदायत दे रही है बे वजह घर से बाहर निकले तो कार्यवाही की जाएगी, लेकिन क्षेत्र में लॉकडाउन का असर सिर्फ शहरी इलाकों में सिमटी हुई है पर ग्रामीण इलाकों में देखने पर पूरी तरह धज्जियां उड़ाया जा रहा है, इसका जीता जागता उदाहरण :- कुछ दिन पहले ग्राम कोलिहादेवरी, धूमाभाटा एवं दुरुगपाली के ग्रामीण 6 से 8 ट्रैक्टरों की सहायता से कोलिहादेवरी नाला में अवैध रेत परिवहन कर रहे थे, इसकी सूचना मिलने से पत्रिका संवाददाता कोलिहादेवरी पहुंचकर उक्त नाला में देखा कि लगभग 20 से 25 व्यक्ति 6 से 8 ट्रेक्टरों से रेत का परिवहन की जा रही थी, उक्त व्यक्तियो से पूछा गया कि लॉकडाउन में अवैध रेत परिवहन क्यो किया जा रहा है कोरोना वाइरस का भय नही है तो उनके द्वारा कहा गया कि खुद के लिए लिया जा रहा है, लेकिन हमारे द्वारा देखा गया कि जिस महामारी से हजारो लोग गंभीर है और कइयो की जान भी चली गई। और कोलिहादेवरी गांव के व्यक्ति अवैध रेत परिवहन करते शोसल डिस्टेंस, मास्क का उपयोग, सैनिटाइजर का उपयोग बिलकुल नहीं कर रहे है। ग्रामीणों से अवैध रेत परिवहन वाले रेत माफिया के नाम पूछने पर बताया गया कि खगेश्वर पटेल धुमाभाटा, बाबूलाल प्रधान कोलिहादेवरी, राजू बंजारा कोलिहादेवरी, कमल विशाल सहित अन्य लोग थे।

खनिज विभाग महासमुंद अजय रंजन दास ने बताया कि लॉकडाउन दौरान भी कोयला और खनिज परिवहन पर किसी भी प्रकार का रोक नही हैं।

महासमुंद जिलाधीश सुनील कुमार जैन का कहना है कि लॉक डाउन में खनिज परिवहन में रोक नहीं इसका मतलब यह नहीं कि बिना रायल्टी पर्ची के अवैध परिवहन करें.!तत्काल कार्रवाई करवाता हूं।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!