महांसमुद : बूस्टर डोज अभियान में जिले का अव्वल स्थान

जिले के सीएमएचओ डॉ. एनके मंडपे ने कहा है कि टीकाकरण के लिए समय-समय पर जिले में चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।
हम सभी वर्ग के टीकाकरण अभियान के तहत जिले को शतप्रतिशत टीकाकृत करने की तैयारी में हैं। डा. मंडपे ने बूस्टर डोज में अव्वल स्थान के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारियों को बधाई दी है। कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
जिला टीकाकरण सलाहकार डा. मुकुंदराव घोड़ेसवार ने बताया कि रोजाना सैंकड़ों की संख्या में हम सेंटर बना रहे हैं और टीकाकरण के संबंध में पहले से ही लोगों को चिन्हांकित किया है। इसके चलते ही बूस्टर डोज के अभियान में महासमुंद जिला प्रदेश में अव्वल पायदान में है।कस गुरुवार को ही 1500 लोगों को बूस्टर डोज और 15 से 18 वर्ग के 650 को टीका लगाया है।
इसी तरह जिला टीकाकरण अधिकारी डा. अरविंद गुप्ता ने कहा कि हम जिले के सभी पात्र लोगों को टीका लगाने के लिए पूरी प्लानिंग के साथ काम कर रहे हैं। टीकाकरण के लिए सत्र के साथ-साथ मोबाइल टीम भी कार्य कर रही है। इसके तहत जो भी पात्र व्यक्ति जहां भी मिल रहा है, हम उन्हें टीका लगा रहे हैं।
गौरतलब है कि कोरोना महामारी से बचाव में लगे जिले के स्वास्थ्य वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर के साथ 60 से अधिक उम्र के कोमॉर्बिडिटी वालों का टीकाकरण अभियान10 जनवरी से शुरू हुआ था। इस अभियान के तहत महासमुंद जिले में लक्ष्य के अनुसार 57 फीसदी लोगों को बूस्टर डोज लगाकर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। जबकि दुर्ग जिला 49 फ ीसदी बूस्टर डोज लगाकर दूसरे स्थान पर है। प्रिकॉशन डोज के लिए महासमुंद जिले को राज्य से कुल 35427 का टारगेट मिला है।
जिसके तहत अब तक 20 हजार को बूस्टर डोज लगा ली गई है। मिली जानकारी के अनुसार कल गुरूवार को राज्यभर में कोरोना टीकाकरण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में सभी जिले के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में महासमुंद की इस उपलब्धि के लिए सराहना की गई है।






















