छत्तीसगढ़

महांसमुद : पति ने कर दी पत्नी की हत्या…

बीती रात साढ़े 10 बजे महासमुंद के नयापारा वार्ड 11 में शराबी पति ने विवाद के दौरान पत्नी की हत्या कर दी। इसकी सूचना मृतका के बेटे ने कोतवाली पहुंचकर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना के वक्त शराब के नशे में था। पोस्टमार्टम के बाद आज महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

टीआई शेर सिंह बंदे के अनुसार आरोपी विन कुमार अपनी पत्नी पद्मा (35) और चार बच्चों के साथ नयापारा में निवास करता है। वह पेश से मजदूर है। उनके चार बच्चे हैं। आरोपी रात में बच्चों और पत्नी के साथ खाना खाया और शराब के नशे में विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी अपने पत्नी से मारपीट करने लगा। अंदरूनी चोट की वजह से पत्नी की मौत हो गई।

आरोपी के पुत्र धनंजय मिरी ने कोतवाली में बयान दिया है कि जब वह विवाद के बाद कमरे में पहुंचा तो उसकी मां चित्त पड़ी थी, चारों तरफ चूडिय़ां बिखरी हुई थीं और घर का सामान भी बिखरा पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव के पंचनामे के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस हत्या की धारा 302 दर्ज कर एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद आज ही जेल भेज दिया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!