बसना

बसना : मोबाइल मैकेनिक को अज्ञात युवक ने डंडे से किया हमला

बसना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में सुनील प्रधान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह साकिन गोहेदादर थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी है शुभम मोबाईल बसना मे मोबाईल रिपेयरिंग का काम करता है कि दिनांक 11/11/22 को रात्रि करीबन 07.00 बजे से 08.00 बजे के मध्य वह दुकान से काम पूर्ण कर अपने घर ग्राम गोहेदादर अपने मोटर सायकल से जा रहा था जैसे ही मंजनीमाटी ओव्हरब्रीज के पास पहुंचा था तभी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अचानक अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मे रखे डंडा से मारा जिसके कारण वह अपने मोटर सायकल सहित जमीन मे गिर गया जिससे उनके नाक मे चोंट लगा व नाक से खून बहने लगा जिससे डर के कारण वह वही पास मे स्थित दुकान के पास दौडते हुए गया जहां पर दुकान मे बैठे शुभम व अन्य लोग ने उनको रात्रि मे ही सरकारी अस्पताल बसना लाया जहां डाक्टर साहब द्वारा उचित उपचार हेतु रिफर करने पर परिवारजनो द्वारा एम्स अस्पताल रायपुर मे भर्ती किया गया जो दिनांक 28/11/2022 को वहां से डिस्चार्ज किया गया । पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!