छत्तीसगढ़

मौसम में हुआ बदलाव, आज हल्की बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी से आ रही गर्म हवा के प्रभाव से अब प्रदेश में ठंड कम होने लगी है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के भी आसार हैं। साथ ही आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे। आने वाले कुछ दिन भी मौसम का रुख इस प्रकार ही रहेगा। हवा की दिशा बदलने और गर्म हवा आने के कारण रायपुर सहित प्रदेश भर में मंगलवार को मौसम शुष्क रहा। तापमान में बढ़ोतरी की वजह से ठंड हो गई और दोपहर की गर्मी भी बढ़ने लगी है। इसकी वजह से पंखे चलने शुरू होने लगे हैं। प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाने के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट रही, लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के भी आसार हैं। बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से उत्तर छत्तीसगढ़ रहेगा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!