सड़क पर वाहन चलाते समय इन नियमों को तोड़ा तो लगेगा हजारों का जुर्माना, देखें सूची

भागमभाग की जिंदगी में आजकल लोगों के पास बिल्कुल समय नहीं है। राह चलते बातें करना आम बात हो गई है। चाहे कार ही बाइक हो या कही भी अमूमन आम आदमी को गाड़ी चलाते मोबाईल पर बात करते देखा जा सकता है मगर आज जिम्मेदार व्यक्ति भी ट्रैफिक रूल को तोड़ कर अपने साथ साथ दुसरो की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। गाड़ी चलाते वक्त मोबाईल से बात करना ट्रैफिक रूल्स को तोडऩा माना जाता है। लेकिन हम हैण्ड फ्री डिवाइस से या ब्लूटूथ से बात करते हुये गाड़ी चलाते हैं तो हम इसे नियमों को तोडऩा नहीं मानते। यह बात सिर्फ अपनी बनाई हुई बातें हैं, इस पर भी जुर्माना लगता है। ऐसे ही कई रूल्स को लेकर लोग अवेयर नहीं है और इन्हीं सब भ्रांतियों के चलते ट्रैफिक रूल्स को तोड़कर खुद के साथ दूसरों की जान को खतरे में डालते हैं।आमतौर पर लोग रात के 10 बजे के बाद चौक चौराहों में सिग्नल लाइट का अनदेखा करते हैं। यह भी भ्रांति है कि रात को सिग्नल लाइट का पालन करना अनिवार्य नहीं है। इसलिए ज्यादातर लोग रात को सिग्नल भी मनचाहे रफ्तार के साथ पार करते हैं जिसकी वजह से कई बार गंभीर दुर्घटना हो जाती है। नियम यह है कि ट्रैफिक के नियमों का पालन रात को भी करना अनिवार्य है।
इन नियमों को तोड़ा तो लगेगा इतना जुर्माना
1. धारा 184 में लालबत्ती पार करना , रुकने के संकेत का पालन न करने पर जुर्माने का प्रावधान है।
जुर्माना- 1000 रुपए
नियम
2. धारा 177 के अनुसार यदि कोई वाहनधारी हाई बीम का उपयोग करता है जहाँ उसका उपयोग नहीं है तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
जुर्माना: ५००० रुपए
3. धारा 184 सी के मुताबिक वाहन चलाते समय मोबाइल अथवा किसी भी डिवाइस से बात करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
जुर्माना: 10 हजार तक
4. धारा 194 एफ (बी) के तहत नियम विरुद्ध साइलेंसर लगवाना कानूनन जुर्म है।
जुर्माना: 1000 रुपए तक























