सांकरा: लायन वन के टीम ने बचाई यूवक की जान

जानकारी के मुताबिक दिनांक 07/02/2022 को सांकरा लायन वन में पदस्थ आरक्षक नरेंद्र प्रधान को रायपुर C4 कंट्रोल रूम से इवेंट मिला की सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम सवित्रिपुर में एक लड़के ने जहर सेवन कर लिया है। जिसकी हालत काफी गंभीर है जिसे तत्काल मदद की आवश्यकता है की सूचना मिलते ही साकरा लायन 1 ने तत्परता दिखाते हुए बिना विलंब किए घटनास्थल पहुंचकर देखा कि एक 15 वर्षीय लड़का जिसकी मानसिक स्थिती थोड़ी ठीक नहीं थी और वह जहर सेवन कर के खेतो कि ओर भाग रहा था जिसे गांव वालो की मदद से पकड़े और देखा तो वह लड़का बहुत उल्टी कर रहा है । जिसे तत्काल 112 वाहन में बैठा कर तुरंत CHC बसना पहुंचाकर डॉक्टर पंडा को सुपुर्द किया। सही समय में सांकरा लायन 1 की टीम ने उपस्थित होकर उस लड़के को हॉस्पिटल तक पहुंचाया जिससे उस लड़के का तुरंत इलाज हो सका जिससे उस लड़के की जान बच गई, आरक्षक नरेंद्र प्रधान की कार्यशैली की उसके परिजन काफी तारीफ कर रहे है । आपको बता दें कि कई बार 112 के साथ-साथ 108 को भी इवेंट मिलता है लेकिन साकरा लायन की टीम की कार्रवाई इतनी तेज रहती है कि घटनास्थल पर पहले पहुंच जाते हैं और 108 वाहन का इंतजार ना करते हुए घायल को जल्द से जल्द नजदीकी अस्पताल पहुंचाते हैं। साकरा लाइन 1 की इसी कार्यशैली की चर्चा और तारीफ अंचल में हर जगह हो रही है। सकरा थाना क्षेत्र में लोगों से पूछने पर लोग कहते हैं कि साकरा लायन हमारे क्षेत्र के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। साकरा लायन 1 की टीम की कार्यशैली बहुत तेज है इनका व्यवहार भी बहुत अच्छा है। लोगों में यहां तक चर्चा है कि अगर किसी भी घटना / दुर्घटना में साकरा लायन वन पहुंच जाता है तो उस घटना में घायल व्यक्ति की जान निश्चित ही बच जाती है । इसे कई बार नरेंद्र प्रधान एवं सांकरा लायन की टीम ने साबित कर दिखाया है।

























