सरायपाली : बाईक को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मारी ठोकर आई चोट

सरायपाली बंशीलाल पटेल ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम पलसापाली में रहता है खेती किसानी का काम करता है । दिनांक 28 सितम्बर के रात को खाना खाकर घर में था, पता चला कि भतीजा मनोज पटेल का गांव के दर्री तालाब सिंघोडा मार्ग में एक्सीडेंट हो गया है तब वह वहा जाकर देखा तो भतीजा मनोज पटेल जमीन में पडा था उसके साथी भुवनेश्वर पटेल, जगदानंद पटेल एवं अन्य लोग भी वहां थे।

भुवनेश्वर पटेल से पुछने पर बताया कि वह , जगदानंद पटेल व मनोज पटेल दर्री तालाब सिंघोडा मार्ग में रोड किनारे बैठे थे कि करीब 08:30 बजे रात को मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GS 4593 का चालक हेमलाल बरिहा अपने मोटर सायकल को तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक चलाते मनोज पटेल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मनोज के सिर व शरीर के अन्य जगह में चोटे आई बताया। उक्त मोटर सायकल चालक उनके गांव का हेमलाल बरिहा था जो ग्राम शिवपुरी में घर जमाई रहता है पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























