अवैध धान परिवहन रोकने को लगाये चेक पोस्ट में आ फंसे तस्कर

अवैध धान परिवहन एवं पंचायत उपचुनाव के मद्देनजर बोराई पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार में 25 किलो ग्राम गांजा पकड़ा गया। थाना प्रभारी युगल किशोर नाग द्वारा पंचायत उपचुनाव के मद्देनजर एवं अवैध धान परिवहन को देखते हुए 19 जनवरी को नाकाबंदी पाईंट एवं जांच कार्यवाही की जा रही थी। तभी ओडिशा के तरफ से आते एक सफेद रंग स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक HR 36 AB 5768 को थाना बोराई के सामने बैरियर नाका के पास संदेह के आधार पर रोककर चेक किया गया। जिसमें दो व्यक्ति बैठे मिले।
पुछताछ में दोनों व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध लगी, कार की तलाशी लेने पर पिछली सीट के नीचे 9 अलग-अलग पैकेट में मादक पदार्थ गांजा को बड़ी सफाई से पैककर छिपाकर रखा गया था। उक्त गांजा 25 किलो 400 ग्राम मिला। एक स्वीफ्ट डिजायर कार दो मोबाईल फोन,नगदी रकम 1000 रूपया, एक ATM कार्ड आरोपीयों से मिला। सभी को जप्त किया गया। पुछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा कोरापुट से गांजा लेकर गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

























