छत्तीसगढ़

पिथौरा : यहां के मेले में निसंतान दंपत्तियों की पूरी होती है मनोकामना

पिथौरा (काकाखबरीलाल). जिले के ग्राम अर्जुनी में पिछले कई वर्षों से करिया धुरवा मेला का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें दूर-दूर से लोग मेला घूमने और भगवान करिया धुरवा के दर्शन करने श्रद्धालु आते हैं. लोगों का मानना है कि निसंतान दम्पत्ति यहां अपनी मनोकामना लेकर आते हैं. इतना ही नहीं कहा यह भी जाता है कि उनकी मनोकामना भगवान करिया धुरवा और माता करिया धुरवईन पूरी करती हैं.मेला हर वर्ष दिसंबर के आखिर माह में आयोजित किया जाता है. इस प्रसिद्ध मेले में रायपुर बिलासपुर, रायगढ उड़ीसा से हजारों के संख्या में लोग यहा पहुंचकर भगवान करिया धुरवा, और माता करिया धुरवईन का दर्शन कर अपनी मुरादें पूरी करते हैं.

लोगों का मानना है कि हजारों साल पहले 6 महीना रात और 6 महीना दिन हुआ करता था. इसी बीच रात में राजाओं की बारात जा रही थी कि अचानक दिन हो गया और सभी बराती एकाएक मूर्तियों मे बदल गए.जिसके बाद से वर्षों पहले की परंपरा को आज भी लोग मानते आ रहे हैं. उन मूर्तियों की साल मे एक बार विशेष पूजा-अर्जना कर मेला का आयोजन किया जाता है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!