केंद्र द्वारा दिया जा रहा प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल दे भूपेश सरकार- राखी गणेश चौहान

सरायपाली (काकाखबरीलाल)। ग्राम माधोपाली में आज केंद्र सरकार के द्वारा दिया जाने वाला प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा यहां की जनता को नहीं दिए जाने के कारण और उसी चावल से 15 सौ करोड़ रुपए का चावल घोटाला के खिलाफ आज भारतीय जनता पार्टी मंडल सरायपाली के ग्राम माधोपाली के सोसाइटी के सामने धरना प्रदर्शन किया गया।
श्री धनेश नायक भाजपा मंडल अध्यक्ष सरायपाली द्वारा सभी अतिथियों एवं ग्राम वासियों का स्वागत कर भूपेश सरकार के 15 सौ करोड़ के चावल घोटाला के बारे में ग्राम वासियों को विस्तृत रूप से बताया एवं आगे कहा कि सरकार किस प्रकार से जो केंद्र से चावल आ रहा है उसे गरीब के पेट स3 निवाला छिनने वाला काम कर रही है, साथ ही श्रीमती राखी गणेश चौहान पार्षद नगर पालिका परिषद एवं मंत्री भाजपा मंडल सरायपाली ने अपने उद्बोधन में बताया कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार आम गरीब जनता से छलावा कर जो केंद्र द्वारा दिया जा रहा है प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल उसको भी हजम कर डाल रही है एवं झूठे वादे कर सत्ता हासिल कर छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने का काम कर रही है, संबोधन की कड़ी में आगे आगे श्री गंगाराम पटेल पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ने भी सभा को संबोधित किया एवं कहा कि आप के साथ हम छलावा नहीं होने देंगे इसलिए आज सभी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता यहां पर उपस्थित हुए हैं ताकि आपके साथ जो यहां की झूठी सरकार धोखा दे रही है उन बातों को प्रदेश में आवाज बुलंद कर सके अंत में श्रीमती सरला कोसरिया प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने संबोधित करते हुए विस्तार पूर्वक बताया कि किस प्रकार से छत्तीसगढ़ की सरकार जनता को धोखा देकर छलावा कर सत्ता में बैठी और बैठने के पश्चात जो झूठे पुलिंदे उनके द्वारा घोषणा पत्र में किए गए थे एक भी वादे को पूरा नहीं कर सकी एवं जो केंद्र सरकार द्वारा प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल दिया जाना है उसे भी वह हजम कर जा रही है।
इस अवसर पर प्रमोद सागर, मदनलाल नायक, हेमशंकर नायक, राकेश नायक, मारकंडेय सिंह समारू निषाद, अशोक भाई, मुखो, पातसेन्द्रीहीन, गुड्डी बरिहा एवं अधिक से अधिक संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।





























