छत्तीसगढ़

लड़की ने मंदिर में शादी कर ली, कोर्ट मैरिज के लिए वक़्त माँगा तो प्रेमी ने सरे राह पीट डाला

अभनपुर की रहने वाली 25 साल की युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी लालकृष्ण कुर्रे से उसका लंबे वक्त से प्रेम संबंध था. तीन महीने पहले दोनो ने कोटा इलाके के मंदिर में ब्याह रचा लिया था। इसके बाद दोनों अपने-अपने घरों में रह रहे थे। करीब 20 दिन पहले युवक ने प्रेमिका से कहा कि अब कोर्ट में जाकर शादी कर लेते हैं। यह सुनकर युवती ने कहा कि वो परिजनों से बात करने के बाद ही इस बारे में फैसला करेगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए थे। रविवार की शाम युवक ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया। पचपेड़ी नाका की सड़क के किनारे युवती की युवक से मुलाकात हुई। लड़के ने फिर शादी की बात छेड़ी। प्रेमिका की ना-नुकुर देखकर उसने थप्पड़ जड़ दिया। जब तक आसपास खड़े लोग कुछ समझ पते युवक ने लात घूसों से उसकी वहीं पिटाई कर दी। और वहीं अकेला छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। युवती को चोटें आई हैं। उसने अपने परिजनों को जानकारी दी इसके बाद मामला अब पुलिस के पास पहुंचा है। युवती ने परिजनों के साथ तेलीबांधा थाने जाकर पुलिस को सारी बात बताई। युवती से जानकारी लेकर पुलिस उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के बाद से युवक फरार है। पुलिस उसे ढूंढ रही है

 

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!