सरायपाली

सरायपाली :मेले में हुई चाकूबाजी, दो लोग घायल

सरायपाली( काकाखबरीलाल). विगत 12 नवम्बर से ग्राम कलेण्डा में राहस जात्रा मड़ई मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें बीती रात एक व्यक्ति द्वारा मेले के दौरान हो हल्ला करते वक्त दो लोगों को झगड़ा करते हुए चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनों युवक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार प्रार्थी आलोक पंडा ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि कलेण्डा में विगत 12 नवम्बर से 16 नवम्बर तक राहस जात्रा (मड़ई मेला) का आयोजन किया गया है। इस दौरान 14 नवम्बर को उसका चाचा का लड़का बड़ा भाई किरण पांडे के साथ मेला में घूम रहे थे तथा प्रायमरी स्कूल के पास पहुंचे तो ग्राम किसडी का जीतू मटारी अपने मोबाइल से विडियो बना रहा था एवं हो हुल्ला कर रहा था. जिसे जाकर मना करने पर तुम कौन होते हो मना करने वाला कहकर अपने पास रखे चाकू निकालकर उसके बड़े भाई किरण पांडे पर प्राण घातक हमला कर दिया और जान से मारने की भी धमकी देने लगा। जिससे किरण के पीठ में चोटें आई है। भागने के दौरान पास में खड़े वेदप्रकाश पांडे दौड़ाकर पकड़ा तो वेदप्रकाश पांडे के पेट में चाकू से वार कर चोट पहुंचाया है, तब पास में खड़े जन्मजय बरिहा, उदिप बरिहा भी पकड़ने की कोशिश किए। सभी से छुड़ाकर भाग गया। घटना में चाकू लगने से दोनों घायलों को निजी वाहन में सरायपाली शासकीय अस्पताल ईलाज कराने ले गए। पुलिस ने प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 307, 25, 27 इंडियन आम्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी सिंघोड़ा कौशल कौसले ने बताया कि मेला के दौरान चाकू बाजी करने वाले आरोपी को वहां मौजूद लोगों ने बुरी से पिटा, जिसकी वजह से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली भेजा गया। पश्चात रायपुर रिफर किया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!